Bihar Board Metric Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम (Date Sheet) जारी कर दिया है। परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी।
यह परीक्षाएं दो पालियों (First and Second Shift) में आयोजित की जाएंगी। नीचे विस्तार से विषयवार तारीखें और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
BSEB मैट्रिक परीक्षा 2026: मुख्य तिथियां (Main Schedule)
| तिथि (Date) | प्रथम पाली (09:30 AM – 12:45/12:15 PM) | द्वितीय पाली (02:00 PM – 05:15/04:45 PM) |
| 17.02.2026 | मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली) | मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली) |
| 18.02.2026 | गणित (Maths) | गणित (Maths) |
| 19.02.2026 | द्वितीय भारतीय भाषा | द्वितीय भारतीय भाषा |
| 20.02.2026 | सामाजिक विज्ञान (Social Science) | सामाजिक विज्ञान (Social Science) |
| 21.02.2026 | विज्ञान (Science) | विज्ञान (Science) |
| 23.02.2026 | अंग्रेजी (English) | अंग्रेजी (English) |
| 24.02.2026 | ऐच्छिक विषय (Optional Subjects) | ऐच्छिक विषय (Optional Subjects) |
| 25.02.2026 | व्यावसायिक ऐच्छिक विषय | — |
प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exams) की तिथि
बोर्ड के अनुसार, ऐच्छिक विषयों (जैसे गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य आदि) और व्यावसायिक विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के महत्वपूर्ण नियम और निर्देश:
- कूल-ऑफ टाइम: परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- एंट्री का समय: परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। पहली पाली के लिए सुबह 09:00 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 01:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
- विशेष परीक्षार्थी: दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गणित के स्थान पर ‘गृह विज्ञान’ और विज्ञान के स्थान पर ‘संगीत’ की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्हें प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
Class 12th प्रैक्टिस सेट के लिए क्लिक करें
नोट: विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
